धाम की विशेषताएँ

श्री अभिनव महावीर धाम में देखने योग्य विशेषताएँ

श्री अभिनव महावीर धाम के मध्य निर्माणाधीन 54 फुट ऊँचे पंचकल्याणक भवन में भगवान श्री महावीर स्वामी की सपरिकर पद्मासन युक्त 29.25 फिट (351 इन्च) ऊंची की विराट केवलज्ञान कल्याणक प्रतिमा के साथ-साथ भगवान महावीर का च्यवन, जन्म, दीक्षा और निर्वाण कल्याणक को पत्थर में 3D आयामी रुप में उभरकर विशाल पट बना दिये गये है। आस पास बनी दो मंजिला, तीन आर्ट गेलेरी एवं चार ओडिटोरियम में निम्न प्रकार से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रवेश करते ही लक्ष्य बोध खण्ड जिसमें जीव मात्र का लक्ष्य क्या होना चाहिए और उस लक्ष्य प्राप्ती के लिए क्या करना चाहिए, यह बताया जाएगा। नवकार खण्ड में नवकार महामंत्र का महत्व और उसका प्रभाव और जिन-विज्ञान को मोडल के माध्यम से दिखाया गया है। आर्ट गेलेरी नं. 2 में भगवान महावीर का संपूर्ण जीवन वृत्त अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रदर्शीत किया जाएगा जिसमें उपसर्ग की घटनाओं को हूबहु करने की कोशिश कि गई है। आर्ट गेलेरी नं. 3 में जैन तत्व ज्ञान, कर्मवाद, स्यादवाद, आहार-विहार एवं जन सामान्य उपयोगी अनेक बातें बताई जाएगी | पोरवाल वंश का इतिहास भी चित्रित किया जाएगा।

चारों ओडिटोरियम में जैन भूगोल, जैन विज्ञान, स्वर्ग-नरक, आगम बोध, काल चक्र एवं ग्यारह गणधरों का संवाद प्रस्तुत किया जाएगा। उपरोक्त आध्यात्मक आयामों को ख्यातनाम कलाकारों द्वारा आधुनिक विज्ञान के साथ संयोजन कर ध्वनी व प्रकाश के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।